BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2026, 5:52 pm
KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले भगवान देवनारायण सहित देवी-देवता, भक्ति और उल्लास के बीच गूंजे जयकारे, 28 जून को होगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। ग्राम कोटडाबुजुर्ग में 28 जून को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव से पूर्व शनिवार को भगवान देवनारायण, उनके पिताश्री सवाई भोज, माताश्री साडूमाता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के बीच शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नगर भ्रमण में भगवान देवनारायण, सवाई भोज, साडूमाता, शनिदेव महाराज, काराजी महाराज, हिंगलाज माताजी, बालाजी महाराज, धुनजी महाराज एवं हिरामनजी महाराज की सवारियां शामिल रहीं।

शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर देवी-देवताओं का स्वागत किया। घरों के बाहर रंगोली सजाकर आरती उतारी गई। डीजे की भक्तिमय धुनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शोभायात्रा के साथ चलते रहे। जय देवनारायण और जय साडूमाता के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हुए। यह शोभायात्रा 28 जून को आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE