BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<     NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन श्सुदर्शन चक्र-2 में बड़ी सफलता, 14.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : एमडी चौपदार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा.. <<     KHABAR : कलयुगी मामा से परेशान भांजी ने एसपी से कड़ी.. <<     KHABAR : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, कप्तान सिंह.. <<     बोरावा में भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई.. <<     BIG REPORT : मंदसौर जिले के दलौदा में अवैध बोरवेल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2026, 5:31 pm
NEWS : 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 104 मरीजों ने लिया लाभ, 9 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, निःशुल्क उपचार मिलेगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में शनिवार को 221वें निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भामाशाह वीर रोशन चोपड़ा, सुमित्रा लसोड़ एवं वीरा रंजना लसोड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शिविर में 104 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 54 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही 28 लोगों का रक्तचाप (बीपी) तथा 22 मरीजों की ब्लड शुगर की जांच की गई। जरूरतमंद 27 मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान 9 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनके ऑपरेशन डॉ. कनिका तुलसानी द्वारा जिला अंधता निवारण कार्यक्रम के सहयोग से निःशुल्क किए जाएंगे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में संस्था के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE