सोनकच्छ। मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी प्रदेश संगठन के आह्वान पर पिछले तीन दिनों से नगर परिषद भोरासा में सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं जिसमें मुख्य रूप से दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने एवं स्थाई कर्मियों को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित करने एवं सातवें वेतनमान का लाभ देने हेतु मांग रखी गई है निकाय के यूनियन अध्यक्ष जयेश भाटिया ने आज पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा को भी अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सोपा है वही आपको बता दे कि आज सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी भौरासा नगर परिषद के सामने बैठे अपनी मांगों को लेकर सफाई व अन्य कर्मचारीयो के धरना स्थल पर पहुंचे और उनके साथ धरना स्थल पर बैठे व उनकी मांग को आगे तक पहुंचाने का आश्वासन दिया व कहां की दो महीने बाद कांग्रेस सरकार बनने पर डंके की चोट पर आप लोगों को परमानेंट और नियमितीकरण किया जाएगा वही इनकी हड़ताल के चलते नगर में साफ सफाई की व्यवस्था भी ठप पड़ी है। जिससे नगर के घरों से भी कचरा नहीं उठाया जा रहा है अगर जल्द ही इनकी हड़ताल खत्म नहीं होती है तो लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।