नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच द्वारा निःशक्तजनों के रिक्त चार पदों की पूर्ति लिए साक्षात्कार 3 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को इस साक्षात्कार के लिए 3 अक्टूबर को शासकीय पीजी कॉजेल नीमच में प्रात: 9.30 बजे से उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों को अपने साथ अपना फोटो आईडी कार्ड , तीन पासपोर्ट साईज के फोटो एवं मूल दस्तावेजो और उनकी एक-एक सत्याटपित प्रति के साथ उपस्थित होना होगा ।इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय नीमच के सूचना पटल पर तथा नीमच जिले की वेब साईड neemuch.nic.inपर देखी जा सकती है।