बुरहानपुर। जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदाताओं द्वारा शत-प्रतिशत मतदान कराने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत बाजारों व सावर्जनिक स्थलों पर ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लालबाग स्थित गणेश जी के दर्शन करने आये श्रृद्धालुओं को मतदान का महत्व बताते हुए वोट डालने की प्रक्रिया बतायी गई।