गुना। आज जनपद पंचायत गुना के सभागार में विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस बैठक सहप्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थाएं परामर्शदाता उपस्थित हुए। बैठक में ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल द्वारा गांव में समितियां द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सभी को महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कार्य करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक सह प्रशिक्षण में पीएच विभाग के लैब प्रभारी राजेश शर्मा राहुल मेहर और गंगाराम जी द्वारा सभी को पानी परीक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया। अंत में सभी समिति सदस्यों को पानी परीक्षण करने हेतु पीएच विभाग द्वारा किट प्रदान की गई। उनके द्वारा समझाया गया पीने योग्य जल कैसा होना चाहिए, पानी की शुद्धता का मापन किट द्वारा किस प्रकार से किया जाएगा, तकनीकी से सभी को समझाया गया, वर्षा जल को रोकने के लिए हम सभी को बोरी बांध बनाकर गांव का पानी गांव में ही रोकने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक सह प्रशिक्षण में राम किशोर देवलिया, दीपक शर्मा राजाराम धाकड़, दीपक अग्रवाल, हेमराज बैरागी, कृपाल सिंह लोधा तथा समिति सदस्य उपस्थित हुए।