BREAKING NEWS
शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 3:22 pm
BIG NEWS : सरवानिया महाराज में एटीएम में चोरी, एसपी पहुंचे घटनास्थल, एफएसएल टीम सहित डाग स्कॉड भी मौकास्थल पर, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर      

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में नीमच-सिंगोली रोड से लगे मुख्य मार्ग जावी चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम से बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने बड़ी राशि लगभग 24 लाख रुपए के आसपास को उड़ा ले गए हैं। इस चोरी की घटनाक्रम की जब सुबह लोगों को जानकारी लगी तो लोग हक्के बक्के रह गए। 
सरवानिया महाराज का यह क्षेत्र जहां पर एटीएम लगा है यहां अक्सर पुलिस पेट्रोलिंग की पार्टी पेट्रोलिंग पर रहती है। इसके साथ ही पुलिस चौकी से करीब 1000 मीटर की दूरी पर स्थित यह एटीएम है। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में खाकी के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है। पिछले घटना क्रम के बेपरदा होने से पहले एक बार फिर सरवानिया पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले दिनों पुलिस चौकी के गांव धामनिया में करीब सात आठ लाख रुपए की सोना चांदी नगदी की चोरी हुई थी उसका अभी तक पता नहीं चला हैं, वहीं रोहित मालवीय के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। इस बीच छोटी-मोटी कई चोरियां भी शहर में हुई है। खेड़ा पति हनुमान जी के मंदिर का दान पात्र और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का आजतक पता नहीं चला और अब यह बड़ा मामला सामने आया है। इन सबको देखते हुए लगता है कि पुलिस की लचर कानून व्यवस्था और मूल पुलिसिंग से पुलिस का ध्यान हटने के कारण अपराधियों और चोरों के हौसले बुलंद हैं। 
घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी अमित तोलानी, एडिशनल एसपी एन एस सिसोदिया, जावद एसडीओपी, पुलिस चौकी सरवानिया प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित स्टाफ, एफएसएल की टीम, डाग स्कॉड टीम मौके पर पहुंची। 
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने प्रेस को बताया कि घटना की जानकारी लगने के बाद हमने बैंक से संपर्क कर एटीएम से संबंधित सारे इनपुट को कलेक्ट कर रहे हैं। अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। हर एक एंगल पर हम जांच कर रहे हैं पिछले समय में जो चोरियां हुई उनको भी मद्देनजर रखकर इसकी जांच कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE