BREAKING NEWS
शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 4:08 pm
KHABAR : 7601 रक्त दान का विश्व रिकॉर्ड बनने पर सहयोगी संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नेत्रदान, देह दान में अपनी मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नीमच जिले ने रक्तदान के क्षेत्र में 12 अगस्त को पूरे नीमच जिले में रक्तदान शिविर लगाकर एक ही दिन में 7601 रक्तदान करवाकर वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। शिविर में सहयोग करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह का आयोजन टाउन हॉल नीमच में किया गया। 
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, नगर पालिका अध्यक्षा स्वाति चौपड़ा, विधायक मनासा माधव मारू, वर्ल्ड रिकार्ड लंदन टीम, कलेक्टर दिनेश जैन, अपर कलेक्टर नेहा मीणा, संयुक्त कलेक्टर किरण आँजना द्वारा किया गया। तत्पश्चात्य अतिथियों का स्वागत किया गया। 
इस दौरान कलेक्टर जैन ने कहा कि नीमच का 7601 का रिकॉर्ड केवल नीमच ही तोड़ सकता है। कलेक्टर जैन द्वारा नीमच जिले के सभी सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित करते हुए आगे भी इसी तरह से सहयोग करने और 12 अगस्त पर हर वर्ष इसी तरह रिकार्ड बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की। नीमच जिले में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के साथ आर्मी फैन्स रक्तदान टीम जिला नीमच को भी कलेक्टर जैन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
आगंतुक सभी अतिथियों द्वारा सहयोगी संस्थाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लड बैंक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह राठौर द्वारा किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE