BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 12:52 pm
REPORT : शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के दैनिक भत्ते एवं गणवेश राशि में वृद्धि के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के दैनिक भत्ते एवं गणवेश राशि में वृद्धि के निर्देश दिए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल क्रीड़ा अंशदान से आयोजित होने वाली शालेय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के दैनिक भत्ते एवं गणवेश राशि में यह वृद्धि दर लागू होगी। इन प्रतियोगिता में जो छात्र छात्राएं शामिल होंगे, उन्हें इसी सत्र से बढ़ा हुआ दैनिक भत्ता एवं गणवेश राशि मिलेगी।
क्रीड़ा अंशदान राशि से आयोजित होने वाली जिला एवं संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के लिए दैनिक भत्ता राशि 90 रुपए से बढ़ाकर 135 रुपए एवं गणवेश राशि 450 रुपए से बढ़ाकर 675 रुपए की गई है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दैनिक भत्ता राशि 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए एवं गणवेश राशि 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए की गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दैनिक भत्ता राशि 150 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए एवं गणवेश के लिए 1200 रुपए से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE