भोपाल। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान पंजीयन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। पंजीयन से शेष रहे किसानों से पंजीयन करवाने की अपील की गई है। पहले पंजीयन की तिथि 5 अक्टूबर थी।
जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि जिले के किसानों से अपील की है कि स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर नि:शुल्क पंजीयन तथा एमपीऑनलाइन कियोस्क कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायवर कैफे पर 50 रूपए का शुल्क जमा कर 15 अक्टूबर तक धान का पंजीयन करा सकते हैं।