BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 3:06 pm
BIG NEWS : एमपी चुनाव से पहले सेन्ट्रल मिनिस्टर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, केन्द्रीय मंत्रीयों के टिकट को लेकर दिया चौंका देने वाला जवाब, सखलेचा के इस काम की तारीफ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से विशेष विमान के द्वारा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य सार्वजनिक वितरण और कपडा मंत्री पीयूष गोयल 8 अक्टूबर रविवार को नीमच आए। उन्होंने नीमच के मनासा रोड स्थित मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सहभागिता की। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार विकास की ईबारत लिख रहे हैं। मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मुझे समय-समय पर सुझाव देते हैं। उन्होंने सखलेचा द्वारा जावद विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही 9 हजार विद्यार्थियों के लिए ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा मंत्री सखलेचा जी जावद में बैठकर जापान की बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने तारापुर के पवन झारिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके द्वारा निर्मित दाबू, नांद प्रिटिंग भी जी-20 में छा चुका है। 

दिल्ली से नीमच भेजूंगा उच्च स्तरीय टीम-
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु की समस्या गंभीर है। 
भारत विश्व स्तरीय चुनौती में भागीदार बन रहा है। नीमच जिले के सौलर प्लांट और पंप स्टॉरेज को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए अमूल्य सौगात है। ये देश को नई दिशा देगा। मैं विशेष रूप से एक उच्च स्तरीय टीम नीमच भेजूंगा जो पीएम गति शक्ति के तहत नीमच के विकास को गति देगा। नीमच औद्योगिक विकास की धारा की ओर बढ़ेगा। यहां की हवाई पट्टी का भी विस्तार करेंगे। सेरामिक प्लांट लगाने की भी यहां अपार संभावनाएं हैं। 

केंद्रीय मंत्री गोयल ने लगाया कांग्रेस पर आरोप- 
केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में काम करने में बहुत खींचतान होती थी, लंबा समय लग जाता था। जिस काम के सर्वें में पहले 4 से 5 साल लगते थे आज वह कार्य चंद दिनों में ही हो जाता है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को आड़े हाथों लिया और कहा कि भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस नेताओं के पास स्वयं के बड़े-बड़े चार्टर्ड प्लेन हैं और हिमाचल में निजी होटलें हैं। मंत्री गोयल ने कहा कि पीएम मोदी की ईमानदार सरकार ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाया। कांग्रेस के समय में योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार के रास्ते निकाले जाते थे। इस संबंध में उन्होंने कोयला, कॉमनवेल्थ व टेलीकॉम घोटाले का उल्लेख करते हुए तीखे आरोप लगाए।

मतदाताओं से किया आव्हान-
केंद्रीय मंत्री गोयल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की 5 वीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। वर्तमान में सरकार की सोच और काम करने का ढंग बदला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित मतदाताओं से आव्हान किया और कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी है कि एक बार फिर से विकासवादी सोच की डबल इंजिन की सरकार को अपना आशीर्वाद दें। वर्तमान सरकार विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की कोशिश में जुटी है। अब जिम्मेदारी आपकी भी है कि इस व्यवस्था को बनाने में आप कितना समर्थन देते हो। मोदी जी ने देश की पाई-पाई बचाने का कार्य किया है। देश का भविष्य आज सुरक्षित हाथों में हैं। कांग्रेस की तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार की नीति को लोग नकार चुके हैं। 
--
नीमच आगमन पर किया भव्य स्वागत- 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने नीमच पहुंचे। इस दौरान मंगलम रिसोर्ट में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार सहित अन्य व्यवसायिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। 

विशेष विमान से हुए रतलाम रवाना-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य सार्वजनिक वितरण और कपडा मंत्री पीयूष गोयल नीमच में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने के बाद विशेष विमान से रतलाम के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री के प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

अलर्ट मोड पर रहा पुलिस व जिला प्रशासन-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नीमच आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। नीमच की हवाई पट्टी पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सोनु बडगुर्जर सहित अन्य ने व्यवस्थाएं संभाली। हवाई पट्टी से केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से मनासा रोड स्थित मंगलम रिसोर्ट पहुंचे। मार्ग में भी पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE