जबलपुर। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा बायपास संस्थान द्वारा नगर परिषद भेड़ाघाट के ऑडिटोरियम में गाइड एवं नाविकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि इस परियोजना के अंतर्गत भेड़ाघाट में महिला गाईडों को प्रशिक्षित किया गया है जो वर्तमान में गाइड का काम कर रही हैं।कार्यशाला में महिला पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भेड़ाघाट पर्यटन स्थल पर क्या-क्या कदम उठाए जाने चाहिए इस पर भी चर्चा की गई।
कार्यशाला में नगर पंचायत भेड़ाघाट के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की जिला समन्वयक दीप्ति ठाकुर, प्रतिभा दुबे, नाविक संघ के संरक्षक विक्रम झारिया, नगर परिषद भेड़ाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बायपास संस्थान से प्रकाश राय, आनंदिता ठाकुर मौजूद रहे।
कार्यशाला के समापन पर बायपास संस्था के जेंडर को-ऑर्डिनेटर प्रकाश राय द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं आभार प्रदर्शन किया गया।