कटनी आनंद संस्थान, आनंद विभाग, कटनी द्वारा जिला जेल कटनी में जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी जी की उपस्थिति में बंदियों के विचार एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन हेतु पांच दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
प्रथम दिवस गुरूवार को राज्य आनंद संस्थान के संक्षिप्त परिचय के साथ कुछ रोचक एवं प्रेरक गतिविधियों के साथ, अल्पविराम की जानकारी, हमारे जीवन में आनंद क्या है, आनंद का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, आनंद किन कारणों से बढ़ता है और किन कारणों से घटता है, इस विषय पर बंदियों से चर्चा की गई। जिसमें लगभग 40 बंदियों ने सहभागिता की। अनिल कांबले राज्य आनंदम संस्थान द्वारा जानकारी दी गइ कि आगामी चार दिवस लगातार इन्हीं बंदियों के साथ अल्पविराम सत्र आयोजित किया जाएगा।