BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 4:48 pm
REPORT : नीमच जिले में स्‍क्रब टायफस की दस्तक से दहशत, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी की बचाव के लिए आवश्यक सलाह, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। स्‍क्रब टायफस एक जीवाणु संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो विशिष्ट बैक्टीरिया रिकेट्रसिया नामक समुह से संबंधित है यह रोग पिस्सु घुन आदि जैसे छोटे कीडो के काटने से फैलता है। स्क्रब टायफस का संक्रमण छोटे लार्वा माइटस (चिगर्स) के माध्यम से फैलता है। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी ने बताया, कि इस रोग के लक्षण स्क्रब टाइफस रोग के लक्षण आम तौर पर किसी व्यक्ति को काटने के सप्ताह से दस दिनों के भीतरदिखाई देते है, जो कि निम्नानुसार है। शरीर में दर्द तथा मांस पेसियो में ऐठन होना,सिरदर्द, ठंड कपकपी के साथ बुखार आना, जहां लार्वा द्वारा काटा गया हो, सिगरेट के जले जैसा निशान होना, बढे हुए लिम्फ नोडस, मानसिक भ्रम की स्थिति होना, अधिक गंभीर रोग की स्थिति में कोमा में आना, रोग गंभीर होने पर मल्टी आर्गन फेलियर होना।

रोग का निदानरू-स्क्रब टायफस रोग के लक्षण कई अन्य बीमारीयो के समान होते है, जिस कारण बिमारी को प्रारंभिक चरण में पहचानना मुश्किल होता है, परन्तु मलेरिया डेंगु से मिलते जुलते लक्षण होने के कारण यदि यह रोग पाजिटिव नही पाया जाता और लक्षण बने रहते है तो टायफस की जांच करवाना चाहिए।

संक्रमण की रोकथाम- 
घनी झाडियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए, खेत तथा झाडी वाले स्थानो पर जाते समय पूरी बाहो में कपडे पहनना चाहिए तथा शरिर केखुले स्थानों पर कड़वा तेल या लोसन लगाना चाहिए, गांव या खुले स्थानों पर रात्री मे विश्राम करते समय मच्छरदानी को उपयोग करना चाहिए घर के आसपास झाडियां होने पर उन्हें काट देना चाहिए।दो दिन से ज्यादा बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह ले।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जनहित में सलाह दी गई है, कि जिले केकिसी भी व्यक्ति को यदि दो दिनों के ज्यादा बुखार के लक्षण दिखाई दे तथा बुखार ठीक नही हो रहाहो, तो तत्काल जिला चिकित्सालय मे चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करे तथा रोग के प्रसार कीरोकथाम में सहयोगी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE