नीमच। केंद्रीय वाणिज्यक एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण और कपडा मंत्री पीयूष गोयल रविवार को विशेष विमान ने नीमच हवाई पट्टी पहुंचे। नीमच की हवाई पट्टी पर विशेष विमान से उतरते ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एम.एस.एम.ई. मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, पवन पाटीदार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर, आत्मीय स्वागत किया।
जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी ने केंद्रीय मंत्री गोयल की अगवानी कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वगत किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीएम डॉ. ममता खेडे, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, सीएसपी पीएस परस्ते, तहसीलदार संजय मालवीय एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।