खरगोन। शहर के बिस्टान रोड पर संचालित हो रहे शासकिय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों ने लायब्रेरी में पाठयक्रम से जुड़ी पुस्तके नही मिलने से नाराज होकर धरना प्रदर्शन किया। कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए कॉलेज प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
छात्र गौतम भालसे, राजू वर्मा, संतोष बिडारे, अमन मकवाने आदि ने बताया कि शासन स्तर पर अजा- अजजा के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली स्टेशनरी सुविधा पिछले 5 सालों से बंद है, वर्तमान में नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव होने के बाद से लायब्रेरी में पुस्तकें नही मिल रही, नतीजतन परिणाम पर इसका विपरित असर पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन ने जो किताबें मुहैया कराई है वह सिलेबस से बाहर की है, जिसमें जनजाति संस्कृति, श्रीमद् भगवतगीता विज्ञान आदि बौद्धिक एवं सामान्य ज्ञान से जुड़ी किताबें है,जिसके सवाल परीक्षा में नही पूछे जाते।
प्राचार्य ने बताया कि नई शिक्षा नीति के चलते किताबों की प्रिंटिंग में समय लग रहा है, हालांकि विद्यार्थियों के लिए वर्तमान में लायब्रेरी में पुस्तकें है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। यह पुस्तकें भी लायब्रेरी में जरुरी है।