BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<     शाजापुर में प्रतिभा का उदय,संघर्षों को मात.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम कोटडाबुजुर्ग और.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ का महाअभियान, कल्याण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को मिली खेलों की नई सौगात, गोरा.. <<     नीमच के महागढ़ चक में फंदे पर मिला युवक का शव,.. <<     सेंधवा में मोहर्रम पर ईरानी समुदाय का मातमी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंच युवक ने फर्जी केस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलना है 70 से 75.. <<     VIDEO NEWS:स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक ? आदेश पर.. <<     KHABAR : भैंसाया गढ़ा के राम अहिरवार अग्निवीर में.. <<     KHABAR : नीमच में जल संरक्षण की बड़ी पहल, जनसहयोग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 5:41 pm
REPORT : कलेक्टोरेट में दिया एफएसटी, एसएसटी दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023  के दौरान निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनैतिक दलों की सभा रैलियों, सार्वजनिक बैठको व बड़े खर्चाे पर सतत निगरानी की जा रही है। कोई भी तलाशी बगैर मजिस्ट्रेट एवं बगैर वीडियोग्राफी के नहीं की जाएगी। महिलाओं के हेण्डपर्स की तलाशी भी नही ली जायेगी। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित एफ.एस.टी., एस.एस.टी.दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स डॉ.राजेश पाटीदार ने दी। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन में पुलिस के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में फ्लाईंग स्कॉट के दायित्व, एसएसटी के दायित्व, एस.एस.टी. द्वारा जप्ती के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने प्रशिक्षण में कहा, कि सभी एस.एस.टी., एफ.एस. सौंपे गए दायित्वों का तत्परतापूर्वक पालन करें और कोई भी समस्या आती हैं, तोवे तुरंत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्ट्रोल रूम जो चौबीस घन्टे चालू है। उस पर अपनी सूचना दे सकते है। साथ ही टोल फ्री नम्बर-1950 पर भी अपनी सूचना दे सकते है। जिला कन्ट्रोल रूम का नम्बर 07423-257566  पर भी सूचनाए दी जा सकती है।

प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने बताया, कि निर्वाचन के दौरान एस.एस.टी., एफ.एस. की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा, कि मध्यप्रदेश एंव राजस्थान बार्डर पर दस चेक पोस्ट प्रारम्भ हो गए हैं। यहां सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। एस.एस.टी और एफ.एस.भी चेक पोस्ट पर सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पहुंचकर कार्यवाही करें। प्रशिक्षण में सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह सहित एसएसटी, एफएस के दल में शामिल अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE