नीमच। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली व्दारा 09 अक्टूबर 2023 को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। निर्वाचन की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो चुकी है। कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि वे अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत अथवा स्वीकृत कार्याे, निर्माण कार्याे की जानकारी तत्काल डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम किरण आंजना को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करावें।