नीमच। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023, को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली व्दारा निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है, जिसके अनुसार जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में 9 अक्टूबर 2023 से निर्वाचन समाप्ति तक के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्दारा जिले के विधानसभा क्षेत्र, 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230- जावद के निजी भवनों में स्थित 21 मतदान केंद्रों के समस्त 21 निजी भवन तथा शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच भवन एवं परिसर को अन्य आदेश होने तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उक्तानुसार अधिग्रहित निजी मतदान केंद्र भवन एवं महाविद्यालय भवन तथा परिसर का कोई भी कक्ष, भाग जिला निर्वाचन कार्यालय की बिना अनुमति के अन्यत्र उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।