शहडोल। मध्यप्रदेश के विन्ध क्षेत्र के शहडोल जिले के ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र के नगर ब्योहारी में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आज ब्योहारी पहुंचे जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी संबोधित करते हुए तेदू पत्ता मजदूरों को तीन सौ रुपए मात्र की चार हजार रुपए देने की घोषणा कर दी और हिसाब नहीं लगा पाए फिर भूल को पार्टी नेताओं ने अवगत कराया तो पुनः जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता के मजदूरों को तीन हजार रुपए की चार हजार रुपए देने की बात कही गई जिससे राहुल गांधी तेंदूपत्ता संग्राहकों के बारे में जानकारी का आभाव देखने को मिला और जातीय जनगणना कराने में विशेष जोर दिया गया कहा आदिवासी, हरिजन पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है जातीय जनगणना के बाद ही उनके अधिकार मिल पाएगे पूर्ववर्ती सरकार कमलनाथ की सरकार कि उपलब्धियों को बताया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि अब जनता का विश्वास उठ चुका है इन भ़स्टाचारियो का अंत का समय आ गया है अब शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का मूड बना लिया है आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी, रणजीत शूरजवाला, अजय सिंह राहुल कमलेश्वर पटेल, सहित मध्यप्रदेश के कयी दिग्गज नेता उपस्थित थे।