BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<     शाजापुर में प्रतिभा का उदय,संघर्षों को मात.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम कोटडाबुजुर्ग और.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ का महाअभियान, कल्याण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को मिली खेलों की नई सौगात, गोरा.. <<     नीमच के महागढ़ चक में फंदे पर मिला युवक का शव,.. <<     सेंधवा में मोहर्रम पर ईरानी समुदाय का मातमी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंच युवक ने फर्जी केस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलना है 70 से 75.. <<     VIDEO NEWS:स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक ? आदेश पर.. <<     KHABAR : भैंसाया गढ़ा के राम अहिरवार अग्निवीर में.. <<     KHABAR : नीमच में जल संरक्षण की बड़ी पहल, जनसहयोग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 7:17 pm
KHABAR : गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालो पर कार्यवाही कराएगी राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ एवं संस्था राम-राम, नवरात्रि महोत्सव को लेकर संस्था पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। नवरात्रि महोत्सव को लेकर हिन्दू समाजजनों ,राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ व संस्था राम-राम की बैठक मंगलवार को एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। संस्था राम राम संस्थापक शैलेन्द्र सिंह पवार ने बैठक में कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शहरभर में माँ दुर्गा की घटस्थापना की जाकर विभिन्न सांस्कृति आयोजन गरबा, डांडिया, नृत्य, प्रतियोगिताएं होगी। नवरात्रि के महापर्व में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े और शांतिपूर्वक हिन्दु समाज अपना त्यौहार मनाए। इसी को लेकर बैठक रखी गई। श्री पवार ने संस्था समितियों व मण्डलो से आग्रह किया कि गरबा पाण्डालो में होने वाले आयोजन में युवतियों से पूरे वस्त्र पहनकर आने का आग्रह करे। साथ ही गैर समाज के युवकों को पाण्डाल में अनुमति न दी जाए। माँ की आराधना के पर्व पर फिल्मी गीतों को न बजाते हुए सिर्फ भजनों पर सांस्कृति कार्यक्रम सम्पन्न हो। आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को एंट्री दी जाए। तिलक लगाकर प्रवेश करने हेतु अपील आमजनों से करे आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई। श्री पवार ने आगे कहा कि नवरात्रि जो कि माँ की आराधना का पर्व है। उसमें किसी प्रकार की अश्लीलता न फैलाते हुए हमारी संस्कृति कायम रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाए, जिससे हमारे त्यौहार मनाने की परम्परा कायम रहे। संस्था राम राम के कार्यकर्ता नवरात्रि पर्व के दौरान पाण्डाल-पाण्डाल घूमकर समितियों द्वारा होने वाले आयोजनों की व्यवस्था भी देखेंगे। यदि ऐसे में किसी प्रकार की अशखीलता आयोजन के दौरान दिखती है तो संस्था राम राम प्रशासन को साथ में लेकर कार्यवाही कराएगी। जिसका जिम्मेदार स्वयं आयोजक होगा। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE