खरगोन। कसरावद जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत रेगवा मे मनरेगा अंतर्गत पाच तलाई निर्माण का कार्य 2021- 2022-23 में किया गया आधा अधूरा जिसमें हुआ लाखों का भ्रष्टाचार , प्रशासन कितनी भी जांच कर ले परंतु जांच दल ही बिका हुआ तो कैसे होगा भ्रष्टाचार उजागर । कब मिलेगा गरीब मजदूरों को अपने हिस्से की रोजी ।
कसरावद जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत रेगवा में खूब घूम रहा है भ्रष्टाचार का पहिया। ग्राम पंचायत रेगवा में प्रदेश सरकार ने पिछले 2021- 2022-23 में ग्राम पंचायत रेगवा में मनरेगा योजना अंतर्गत पाच तलाई निर्माण रोड निर्माण, नाली निर्माण, बहुत विकास हुआ। विकास हुआ तो भ्रष्टाचार भी खूब हुआ। विकास और भ्रष्टाचार का पहिया साथ-साथ घुमा। भ्रष्टाचार करने में लगातार सरपंच प्रतिनिधि और रोजगार सहायक के अधिकार तेज रहे। ग्राम पंचायत में प्रदेश सरकार अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में जमकर धन आवंटित किया! धन विकास के लिए था और विकास हुआ आधा अधूरा प्रतिबंधित जेसीबी मशीन से पाच तलाई निर्माण कार्य किया गया और गरीब मजदूरों के मुंह का निवाला छीन लिया गया विकास और भ्रष्टाचार करने में लगी जांच टीम भी। ग्राम पंचायत में ग्रामीण मजदूरों की निवाले की रोटी छीनकर ग्रामीणों के जीवन यापन के हिस्से का रिस्क छीनकर ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सरपंच और जांच टीम ने अपने जीवन स्तर में सुधार किया है। ग्रामीण मजदूरों को पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। जिन पांच तलाईयों की जांच होना थी उसे उन तलाईयों की जांच अब तक नहीं की गई। और उसमें उजागर हुई चार नई तलाई जिसका कार्य भी प्रतिबंध जेसीबी मशीन से किया गया है और जिओ टेक भी पोर्टल पर डाला हुआ है इसके बाद भी जांच टीम कहती है जांच निराधार है। जबकि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अंतर्गत मनरेगा योजना में गरीब मजदूरों को पलायन न करना पड़े और अपने ही ग्राम में रोजगार मिले इसको लेकर सरकारे कितने भी जतन कर ले विकास और भ्रष्टाचार का पहिया यूं ही साथ-साथ घूमता रहेगा । सरकार मनरेगा योजना अंतर्गत गरीब मजदूर जनता को काम मिल सके और उसे राशि से गरीब मजदूर अपनी मूलभूत सुविधाओं में उपयोग कर सके । लेकिन विकास के साथ-साथ सरपंच रोजगार सहायक और जांच टीम ने अपनी जेब गर्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकार के लाखों रुपए भ्रष्टाचार के नाम पर नेता और प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी तिजोरिया भर रहे हैं। मनरेगा अतिरिक्त अधिकारी का कहना है जांच अभी बाकी है मैं किसी अखबार या चौनल को स्टेटमेंट नहीं दिया है की जांच निराधार है जांच अभी चल रही है।