BREAKING NEWS
KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 6:37 pm
KHABAR : बीडीए कॉम्प्लेक्स में संचालित अवैध गैस रिफलिंग स्थल पर कार्यवाई, एजेंसी के संचालक के विरूद्ध भी प्रकरण, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा बुधवार को माता मंदिर स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स में संचालित अवैध गैस रिफलिंग स्थल पर कार्यवाही की गई। मौके से 4 लोडिंग आटो, 1 मारूती वेन, 1 बोलेरो पिकप एवं 54 भरे घरेलू एलपीजी सिलेण्डर 37 खाली घरेलू एलपीजी सिलेण्डर, 4 आंशिक भरे गैस सिलेण्डर कुल 95 गैस सिलेण्डर तथा 3 नग इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे, 3 नग इलेक्ट्रोनिक गैस अंतरण मशीन जप्त की गई। जप्त की गई बोलेरो पिकप 31 खाली एवं 9 भरे गैस सिलेण्डर बुक एंड कुक एचपी गैस एजेंसी की होना पाये जाने से गैस एजेंसी के संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण निर्मित किया गया है।
अवैध गैस रिफलिंग संचालनकर्ता आदर्श त्रिवेदी एवं शानू खान के द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण एवं गैस अंतरण कर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन किया जाना पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत आगामी कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE