BREAKING NEWS
KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 7:01 pm
KHABAR : स्वास्थ्य परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचे शासकीय कर्मचारी, खुद को अस्वस्थ्य बताते हुए चुनाव कार्य से मुक्त होने के लिए दिया आवेदन, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। आगामी विधानसभा चुनाव में संलग्न कर्मचारियों अस्वस्थता का कारण बताते हुए चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए गए हैं। आवेदन करने वाले शासकीय कर्मचारियों का बुधवार को जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने परीक्षण किया।


जिला अस्पताल में बुधवार सुबह से ही मरीजों के साथ शासकीय सेवक बड़ी संख्या में पहुंचे। मरीज के साथ ओपीडी समय में ही चिकित्सकों ने शासकीय सेवकों का मेडिकल परीक्षण किया। जिला अस्पताल में दोपहर तक करीब 100 शासकीय सेवक पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव कार्य से मुक्ति के लिए मेडिकल बोर्ड ने शासकीय सेवकों की जांच प्रक्रिया बुधवार से शुरू की, जो 13 अक्टूबर तक चलेगी।


अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को 13 अक्टूबर तक अपने चिकित्सीय दस्तावेजों के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय खरगोन में उपस्थित होने को कहा गया है। यदि कर्मचारी इन तिथियों पर उपस्थित नहीं होंगे तो उन्हें चुनाव कार्य से मुक्त किया जाना संभव नहीं होगा। जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के बाद मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र जिला चिकित्सालय द्वारा प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन व जिला योजना व सांख्यिकी कार्यालय खरगोन को सौंपे जाएंगे। मेडिकल परीक्षण में जो कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी के उपयुक्त नहीं पाये जाएंगे, केवल उन्हें ही चुनाव कार्य से मुक्त किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE