BREAKING NEWS
KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 8:10 pm
KHABAR : निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें नोडल अधिकारी- कलेक्टर सिंह, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया हैं, वे उसका पूरी गंभीरता से समय सीमा में पालन करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में प्रमुख रूप से कर्मचारी-अधिकारियों का प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन, कम्प्यूटरीकरण, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए। साथ ही चुनाव के दौरान सुरक्षा, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग, डाक मतपत्र, संचार प्रबंधन के संबंध में चुनाव आयोग के नियमों तथा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर सिंह ने निर्वाचक नामावली प्रबंधन, शिकायत एवं समाधान, प्रेक्षक के साथ समन्वय, वेबकॉस्टिंग, यातायात व्यवस्था, वीडियोग्राफी, लेखा एवं मतदान दलों का मानदेय वितरण तथा भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया एवं सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, एडीएम वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE