सतना। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वीप कमेटी की बैठक 20 अक्टूबर को अपरान्ह 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कमेटी के सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सतना और मैहर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफीसर्स को 20 अक्टूबर तक विधानसभा स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर कार्यवाही का विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।