BREAKING NEWS
BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ-2016 के तत्कालीन कलेक्टर-एसपी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की जोरदार दस्तक, झमाझम से.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का कपासन और शाम का वक्त, जब.. <<     NEWS : नौनिहालों की सेहत की सुरक्षा के लिए पिलाई.. <<     KHABAR : राजनगर में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या,.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ का आगाज 1 जुलाई से, भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की.. <<     KHABAR : झिरन्या में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024.. <<     KHABAR : घर के अंदर बन रही थी नकली डीएपी खाद, नामचीन.. <<     स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही,5बेटियों.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0ः ग्राम मोया में साइबर सुरक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खिमला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर उठे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 2:54 pm
KHABAR : श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024 अर्घ्य अर्पित, विश्व शांति के लिए किया महायज्ञ, महावीर जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। वर्धमान नगर स्थित श्री महावीर जैन मंदिर, दाता कॉलोनी में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान श्रद्धालुओं ने 1024 अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति और समस्त प्राणियों के मंगलमय जीवन की कामना की।


विधान के अंतर्गत इंद्र-इंद्राणियों ने अभिषेक, पूजन एवं अर्चना के बाद विधान मंडल पर श्रीफल अर्पित किए। इसके साथ ही विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की गई।


प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने जल संरक्षण, स्वच्छ वायु, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। मंदिर परिसर में आकर्षक सिद्धचक्र मंडल सजाया गया था। आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समयसागर महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु वंदना की गई। प्रतिष्ठाचार्य प्रकाश छोटू भैया के निर्देशन में भजन, पूजन और आराधना का आयोजन हुआ।


विधान में प्रमुख पात्रों के रूप में नवीन-सविता, धर्म इंद्र, दीक्षा-प्रतीक, श्रीपाल-मीना सुंदरी, मालती-दिशा, चंदना तथा ध्वजारोहणकर्ता सुनीता-प्रमोद सहित वीरेंद्र, सुनीता, विजय, विनोद, अनिल, महावीर, तनु जैन, नमिता और विकास ने विधान मंडल पर श्रीफल अर्पित कर विश्व कल्याण एवं शांति की कामना की।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE