मनासा। विद्या भारती नई दिल्ली द्वारा मार्गदर्शीत, ग्राम भारती मनासा कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल मोड़ ने बताया है कि आतरी माता में विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण कर अपने 26 वर्ष में प्रवेश किया।
27 जून 2001 को सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता के इस ज्ञानदिप का प्रज्वलन संत श्री 108 स्वसानन्दजी जी महाराज साहब, मनासा विधायक के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री रामेश्वर मारू, नीमच के वर्तमान विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं ग्राम भारती मालवा के पूर्व प्रांत प्रमुख जुगल किशोर श्रोत्रिय के शुभ हाथों से किया गया। मात्र 17 भैया/बहिनों को लेकर विद्यालय ने अपना अंकुरण किया और आज लगभग 500 से अधिक भैया/बहिनो का सर्वांगीण विकास कर उनका भविष्य निर्माण किया। एक छोटे से किराए के भवन में चलने वाला विद्यालय आज अपने पूर्ण रूप से सर्व सुविधायुक्त भवन एवं प्रशिक्षित आचार्य दीदी को लेकर आंतरी माता नगर एव समाज के बीच खड़ा है।
संघ के मार्गदर्शन, सम्पूर्ण नगरवासी के विश्वास, पालक बन्धुओं एवं हितचिंतको के सहयोग से ही यह सम्भव हो सका। 25 वर्ष में सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता विद्यालय से निकलने वाले भैया/बहिन शासकीय सेवा, उन्नत किसान, अच्छे जन प्रतिनिधि राजनीतिज्ञ, एवं स्वपोषी स्वयं का व्यवसाय स्वयं के संस्थान को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में सामाज हित, राष्ट्रहित में सेवा देते हुवे उन्नत सच्चा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उक्त जानकारी मनासा प्रचार प्रमुख हीरालाल रावत ने दी।