मंदसौर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 23 से 25 जून 2026 तक होटल ऋतुवन में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के 84 शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर-किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास से संबंधित विषयों पर शिक्षकों को दक्ष बनाना था। आयुष्मान भारत के स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में तैयार किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल शिक्षा (Life Skills Education) के विभिन्न मॉड्यूल के आधार पर व्यवहारिक जानकारी एवं अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार जाट एवं एडीपीसी लोकेंद्र डाबी के मार्गदर्शन में आसरा लोककल्याण समिति, देवास के सहयोग से किया गया।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों लक्ष्मीनारायण पाटीदार, रेणुका आचार्य, सपना भट्ट एवं खाजू शाह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।