BREAKING NEWS
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी के सफलतम 25 वर्ष.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी.. <<     KHABAR : झाबुआ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दालौदा और ढाबों पर अवैध.. <<     शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 267 किलो गांजा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बांगरेड़ की जर्जर सड़क पर ग्रामीणों की.. <<     खरगोन के कसरावद में मोहर्रम पर निकले 60.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में एडमिशन के लिए अब सिर्फ.. <<     रामपुरा में मोहर्रम पर निकला 15 ताजियों का.. <<     REPORT : एमपी के सैलाना में आबकारी विभाग की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिवृष्टि से निपटने अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     KHABAR : पांच बेटियों के बाद जन्मे इकलौते बेटे को.. <<     KHABAR : पेड़ के नीचे पाठशाला, हरदा के आदिवासी.. <<     KHABAR : मंत्री निर्मला भूरिया ने पल्स पोलियो.. <<     शिवपुरी में छात्रा की आत्महत्या का.. <<     बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास से अपहरण और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किशोर स्वास्थ्य प्रशिक्षण में 84 शिक्षक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 12:40 pm
KHABAR : शासकीय आईटीआई में एडमिशन के लिए अब सिर्फ इतने दिन शेष, अभ्यर्थियों को मिल रहा अंतिम मौका, जून माह की इस तारीख तक करा सकते हैं पंजीयन, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं।

अभ्यर्थी 28, 29 एवं 30 जून तक किसी भी नजदीकी शासकीय आईटीआई, एमपी ऑनलाइन/कियोस्क सेंटर अथवा घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर अपनी पसंदीदा ट्रेड के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा सामान्य वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जमा किया गया शिक्षण शुल्क नियमानुसार वापस किया जाएगा।

आईटीआई प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग पूर्ण करने की अपील की है, ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE