BREAKING NEWS
BIG NEWS : वीर भारत न्यास विवाद पर सियासत तेज,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ-2016 के तत्कालीन कलेक्टर-एसपी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की जोरदार दस्तक, झमाझम से.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का कपासन और शाम का वक्त, जब.. <<     NEWS : नौनिहालों की सेहत की सुरक्षा के लिए पिलाई.. <<     KHABAR : राजनगर में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या,.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ का आगाज 1 जुलाई से, भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की.. <<     KHABAR : झिरन्या में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024.. <<     KHABAR : घर के अंदर बन रही थी नकली डीएपी खाद, नामचीन.. <<     स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही,5बेटियों.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0ः ग्राम मोया में साइबर सुरक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खिमला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर उठे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 2:51 pm
KHABAR : घर के अंदर बन रही थी नकली डीएपी खाद, नामचीन कंपनी के नाम पर खपाने की थी तैयारीरू कृषि विभाग ने किया भंडाफोड़, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मानसून आने वाला है और इसके साथ ही प्रदेश भर के किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। बुवाई के इस पीक सीजन में खेतों के लिए डीएपी खाद क मांग सबसे ज्यादा होती है लेकिन दुखद बात यह है कि अन्नदाताओं की इसी जरूरत और मजबूरी का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर और जालसाज भी सक्रिया हो गए हैं।


कृषि विभाग की टीम ने एक आकस्मिक जांच अभियान के तहत पाटन क्षेत्र में दबिश देकर नकली डीएपी (DAP) खाद बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री को पकड़ा है। यह पूरा काला कारोबार एक घर के भीतर गुपचुप तरीके से संचालित किया जा रहा था। विभाग की इस मुस्तैदी से किसानों को नकली खाद की सप्लाई होने से पहले ही रोक दिया गया है।


पाटन के करौंदी ग्राम में बनाया जा रहा था नकली DAP
कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि पाटन के ग्राम करौंदी में बड़े पैमाने पर नकली खाद तैयार की जा रही है। इस इनपुट के आधार पर जब टीम ने अचानक छापा मारा तो अधिकारी भी दंग रह गए। वहां आरोपी बहादुर सिंह राजपूत ने अपने घर के भीतर ही नकली डीएपी खाद का भारी स्टॉक जमा कर रखा था। मौके से नकली डीएपी खाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री, रसायन और अन्य उपकरण भी जब्त किया गया है।


ब्रांडेड कंपनी PPL के नाम पर खपाने की थी साजिश
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लोकल स्तर पर ही नामचीन और ब्रांडेड कंपनियों के हुबहू दिखने वाले खाली बैग छपवाता था। इसके बाद घर में तैयार की गई घटिया और नकली डीएपी खाद को इन ब्रांडेड बोरियों में तौलकर पैक किया जाता था, ताकि बाजार में इसे असली बताकर ऊंचे दामों पर किसानों को बेचा जा सके।


कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में उर्वरक नियंत्रण आदेश (Fertilizer Control Order) एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई खाद के सैंपल को लैब टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट में आरोपी बहादुर सिंह राजपूत के साथ और कौन-कौन से डीलर या लोकल छपाई करने वाले लोग शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE