नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 29 जून को नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से नीमच हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में विभिन्न विकास एवं औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 3.20 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नीमच सोलर पार्क का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वे के उपरांत वे रामपुरा स्थित ग्रीनको परियोजना पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे ग्रीनको हेलीपैड (रामपुरा) पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.55 बजे वहां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम 6.10 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।