दतिया। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् दतिया जिले की विधानसभा क्षेत्र 20 सेवढ़ा, 21 भाण्ड़ेर (अ.जा.), 22 दतिया में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य 21 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निग ऑफीसर द्वारा प्राप्त किये जायेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप माकिन के निर्देशों के तहत् नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति एवं संवीक्षा आदि कार्य के संबंध मंे बुधवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में रिटर्निग तथा सहायक रिटर्निग अधिकारियों तथा सहयोगी अधिकारी एवं कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेनर्स ने बताया कि रिटर्निग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफीसर एवं संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया गया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के समय उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले शपथ पत्र के सभी कोल्मों को पूर्ण करना होगा। कोई भी कॉलम खाली न छोड़ा जाए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति एवं संवीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति ही नाम निर्देशन कक्ष में और संवीक्षा के वक्त अभ्यर्थी सहित केवल चार व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे।
प्रशिक्षण में बताया गया नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के कार्य से लेकर नाम वापिसी तक वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि उम्मीदवार को अपने अपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी देना होगा। काउंटर एफीडेबिट को सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किया जायेगा। इन कक्षों में लिए जायेंगे नाम निर्देशन पत्र विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति का कार्य 21 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र 20 सेवढ़ा के नाम निर्देशन पत्र नवीन कलेक्ट्रेट में न्यायालय कलेक्टर दतिया के कक्ष में, विधानसभा क्षेत्र 21 भाण्ड़ेर (अ.जा.) के नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अपर कलेक्टर दतिया के कक्ष में और विधानसभा क्षेत्र 22 दतिया के उम्मीदवार अपने नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी कक्ष क्रमांक 22 में प्रस्तुत कर सकेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 सेवढ़ा के लिए रिटर्निग ऑफीसर एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा, सहायक रिटर्निग ऑफीसर तहसीलदार इन्दरगढ़ वीर सिंह आवासिया, विधानभा क्षेत्र क्रमांक 21 भाण्ड़ेर (अ.जा.) के लिए रिटर्निग ऑफीसर एवं एसडीएम मोहम्मद इकबाल, सहायक रिटर्निग ऑफीसर तहसीलदार भाण्ड़ेर सुनील कुमार प्रभास एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 दतिया के लिए रिटर्निग ऑफीसर एवं एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, सहायक रिटर्निग ऑफीसर नायब तहसीलदार दतिया शिल्पा सिंह सहित दल के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में मनोज द्धिवेदी, प्रोफेसर सुधीर पाण्ड़े, आशुतोष राय, डॉ. लाखन सिंह शाक्य, प्रोफेसर लाहोरी आदि ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी।