BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचा किन्नर विवाद,.. <<     शाजापुर के नूरमंडी में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 2:48 pm
NEWS : जैन भागवती दीक्षा महोत्सव नीमच में सम्पन्न, मुमुक्षु नमन जैन बने नवदीक्षित श्री नमन मुनि, 5 नवम्बर को मुमुक्षु तमन्ना जैन की दीक्षा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ के नवम नक्षत्र युग निर्माता प्रतिपल वन्दनीय उत्त्कांति प्रदाता, परम पूज्य आचार्य भगवन श्री 1008 श्री रामलाल जी मासा, बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेश मुनिजी म.सा.की महती कृपा से युग निर्माता आचार्य श्री रामेश ज़ी के मुखारविंद से 23 वर्षीय मुमुक्षु नमन मेहता सुपुत्र विजय सुनीता मेहता रतलाम सुपौत्र सुजानमल कंचन देवी मेहता रतलाम की जैन भागवती दीक्षा नीमच में 18 अक्टूबर 2023 को करेमी भंते! के पाठ से सविधि सम्पन्न हुई। आचार्य श्री ने नया नामकरण करते हुए दिक्षा अंगीकार करवाई, अब नवदीक्षित नमन श्री म.सा. के नाम से जिनशासन को शोभायमान करेंगे।अभी तक आचार्य श्री के मुखारविंद से कुल 375 दीक्षाएं सम्पन्न हुई।
इसी प्रकार सुश्री तमन्ना (मीणा) जैन 19 वर्ष की सुपुुत्री-शुभकरण मनभर जैन अलीगढ़ रामपुरा उखलाना (जिला टोंक) राजस्थान की जैन भागवती दीक्षा 5 नवम्बर 2023 को नीमच मप्र के लिए घोषित हुई जो आचार्य श्री के मुखारविंद से होगी।
मुमुक्षु सुश्री आर्ची नाहर सुपुुत्री- राजेश सुषमा नाहर, सुपौत्री शांतिलाल सुन्दरबाई नाहर बैंगू (जिला चितौडगढ़) राजस्थान की जैन भागवती दीक्षा 22 जनवरी 2024 को सभी आगारों सहित घोषित हुई।
18 अक्टूबर ‌‌को नीमच मे आज्ञा पत्र मुमुक्षु अंकिता बाफणा शिरपुर महाराष्ट वालो का आज्ञापत्र गुरुचरणो मे पेश हुआ उनकी दीक्षा 22 जनवरी 2024 को होगी।
इसी प्रकार मुमुक्षु सुश्री नेहा जी राखेचा सुपुुत्री- नवनीत श्रीमती ज्योति जी राखेचा सुपौत्री स्व गिरधरलाल स्व सरलाबाई राखेचा, शिरपुर (महा) जैन भागवती दीक्षा 17 फरवरी 2024 को सभी आगारों सहित घोषित।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE