BREAKING NEWS
NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कलेक्टर.. <<     KHABAR : वोट मुझे नहीं दोगे तो किसको दोगे, फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 4:01 pm
KHABAR : शारदीय नवरात्र में मची धूम, गरबा के साथ धार्मिक प्रस्तुतियों से शोभित हो रहे पंडाल, देखने के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। नवरात्र के दौरान देवी पांडाल मानो देवस्थल बन गए है। गरबा पंडालों शाम होते ही माता की आरती के बाद गरबों की गूंज सुनाई देने लगती है। शहर के ज्योति नगर सहित नूतन नगर जगदंबा चौक, राधावल्लभ मार्केट सहित मंदिरों और कई स्थानों पर इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माता-रानी के स्थापना के साथ ही प्रतिदिन बालिकाओं एवं महिलाओ द्वारा मनमोहक गरबो की प्रस्तुतियां दी जा रही है। गरबा रास का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी गरबा पंडलो में पहुंच रहें है।


ज्योति नगर में नवदुर्गा उत्सव आयोजन समिति के इंजीनियर नीतिन मालवीय ने बताया आयोजन समिति ने इस साल यहां होने वाले गरबों को नया स्वरूप देते हुए धार्मिक प्रस्तुतियां के लिये कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। यहां अलग- अलग विधा में हो रहे गरबो के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने क्षेत्र को अलग पहचान दी है, जिससे समिति का उत्साह बढा है।


मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया नवरात्र को लेकर कालोनी में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बीती रात माता भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया। करीब 10 हजार स्केवयर फिट का परिसर भक्तों से खचाखच भर गया।


यहां कालोनी की जूनियर, सीनियर टीम ने जहां रंगारंग गरबे प्रस्तुत किये तो वही मुंबई के कलाकारों की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने उपस्थित भक्तो का दिल जीत लिया। उन्होंने ने बताया बीती रात विशेष आमन्त्रित कलाकारों के साथ मुंबई के मशहूर एंकर आनन्द दवे भी आयोजन में शामिल हुए। उनके संचालन से सभी का मन मोह लिया।

दवे ने अपनी जादुई आवाज का प्रदर्शन करते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज निकाल कर खूब तालियां बटोरी। उल्लेखनीय है कि दवे एक मिमिक्री आर्टिस्ट है। डिक्सवरी चेनल सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों की डबिंग में भी अपनी आवाज दे चुके गए।


नूतन नगर में बालिकाओं और महिलाओ ने किए जा रहे मनमोहक गरबे नूतन नगर जगदंबा चौक पर हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गजानन एकता संघ द्वारा मां शारदे नवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । आयोजन समिति के कैलाश माली, आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सांझ ढलते ही माता रानी की आरती के बाद जूनियर और सीनियर ग्रुप की बालिका ने एक से बढ़कर एक मनमोहक और आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जाती है। इसके बाद कॉलोनी की महिलाओं की तरफ से डांडिया रास किया जाता है। जिन्हें देखने शहर भर की धर्म प्रेमी जनता आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE