जीरन। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाय क्षेत्र में कर्मचारियों द्वारा जीरन महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।