BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 1:46 pm
BIG NEWS : जहां हमें वोट मिलता है,वहां ज्यादा काम करते हैं, सिरपुर की नुक्कड़ सभा में बोले कैलाश विजयवर्गीय-देशद्रोह बर्दाश्त नहीं करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। 1 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हम सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन देशद्रोह बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम राजनीति करते हैं और जमकर करते हैं। लेकिन जहां से हमें वोट मिलता है, वहां ज्यादा काम करते हैं और जहां से वोट नहीं मिलता, वहां थोड़ी देरी से काम करते हैं।


दरअसल, विजयवर्गीय ने वार्ड क्रमांक-1 के सिरपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बात ठीक वैसी ही है जो बच्चा माता-पिता की आज्ञा मानता है, उस बच्चों को माता-पिता बहुत प्यार करते हैं। मैं दमदारी से काम करता हूं, किसी से डरता नहीं। क्योंकि मैं जानता हूं जाना तो सबको एक दिन है ही, लेकिन जाने से पहले काम ऐसा करके जाओ कि लोग याद करें। हर दिन हजारों लोग मरते हैं, लेकिन याद कौन रखता है। जाने के बाद लोग याद रखें, ऐसा काम करना है और मैं भी ऐसा ही काम करता हूं कि दुनिया छोड़कर जाऊं तो लोग याद रखें।


अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां का मुझ पर बड़ा आशीर्वाद है। उनको गुजरे चार वर्ष हो गए, लेकिन उनकी याद हमेशा आती है, मां तो मां होती है। दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, दुनिया की सारी संपत्ति एक तरफ रख दो और मां का आशीर्वाद दूसरी तरफ रख दो तो मां का आशीर्वाद बहुत भारी रहता है, दुनिया की सारी खुशियां उसकी बराबरी नहीं कर सकती। मेरी मां कहती थी कि नाना किसी का कर्ज नहीं रखना है, जब भी अपन ऊपर जाए, कर्जा उतार कर जाना चाहिए, नहीं तो वापस आकर देना पड़ेगा। आपके प्यार और स्नेह का जो कर्ज मुझ पर है, मैं 5 साल में विकास करके उतारूंगा, यह मैं आपसे वादा करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE