BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 2:34 pm
BIG REPORT : तोमर के बेटे के वीडियो पर कांग्रेस का सवाल, ईडी-ई़डी खेलने वाले पीएम मोदी तोमर के घर कब भेजेंगे ईडी, वायरल वीडियो की जांच कराए बीजेपी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा पर हमला बोला है।


उन्होंने कहा कि सौ करोड़ से अधिक के लेन देन के जिक्र वाले इस वीडियो की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईडी-ईडी खेलने का बहुत शौक है तो वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनके बेटे के घर ईडी को भेजकर जांच कराएं और बताएं कि वे भ्रष्टाचार के मामले में निष्पक्ष हैं। सिर्फ गैर भाजपाईयों के ही यहां ईडी को नहीं भेजते हैं। श्रीनेत ने केंद्रीय मंत्री पद से नरेंद्र तोमर को बर्खास्त करने की भी मांग की।


सोमवार को पीसीसी में पत्रकार वार्ता में सुप्रिया ने पहले वह वीडियो मीडिया को दिखाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद कहा कि वे वीडियो की सत्यता के बारे में नहीं जानती हैं लेकिन चूंकि भ्रष्टाचार के मामले में यह वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरबीआई के रिटायर्ड कमिश्नर से 100 करोड़ लेने, 18 करोड़ अकाउंट में आ जाने और 21 करोड़ आने की बात कही जा रही है। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। इसमें एक पार्सल के पते के लिए दिल्ली के श्रीकृष्ण मेनन मार्ग का जिक्र है जहां केंद्रीय मंत्री तोमर की कोठी है और उसके सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगला है। मोदी सरकार को इस मामले में सब कुछ साफ करने के लिए जांच कराना चाहिए। उन्होंने वीडियो में हुई तमाम बातों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बार-बार माइनिंग और खनन का जिक्र हुआ है और तोमर इस्पात और खान मंत्री रहे हैं। इसलिए सवाल उठना लाजिमी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE