BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 2:43 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में आरो, एआरओ व पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित,  पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने रविवार को पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफीसरों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियो की बैठक आयोजित कर उन्होंने जिले की पंाचो विधानसभाओं मंे सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया 17 नवम्बर को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
कलेक्टर द्वारा आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा समेत अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहें।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए सामग्री वितरण, वापसी, मतदाता पर्ची वितरण व मतदानकर्मियों के द्वारा सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो इसके लिए सेक्टर आफीसरों के अलावा पुलिस व अन्य अधिकारियों को सजग, सतर्क रहना होगा। कलेक्टर भार्गव ने बताया कि मतदाता पर्चियों का वितरण कार्य घर-घर किया जाएगा। जिले की विधानसभाओं की मतदाता पर्चियां शासकीय प्रिन्टिग प्रेस भोपाल से प्राप्त हो रही है। उन्होंने ईव्हीएम मशीनो की सुरक्षा हेतु बरती जाने वाली सावधानियां, मतदान केन्द्रो पर किए जाने वाले प्रबंध, खासकर संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान श्रेणी में शामिल मतदान केन्द्रो पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस अमला सतर्क सजग होकर भ्रमण करें अपने सूचना तंत्रो के सतर्क सम्पर्क में बनाए रखें ताकि कही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने की नौबत आने से पूर्व उस पर नियंत्रण किया जा सकें। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी की टीमो को एक सप्ताह और सघन जांच पड़ताल करने पर विशेष बल दिया है। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का उपयोग मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर करें इस कार्य में पुलिस की भी महती भूमिका है। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफीसरों के द्वारा किए गए प्रबंधो की बिन्दुवार जानकारी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE