BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 3:03 pm
KHABAR : सिरोंज भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के समर्थन में किसान सम्मेलन, भारत माता की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम की हुई शुरूआत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विदिशा ग्राम मोहब्बतपुर लटेरी में रविवार को सिरोंज विधानसभा भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के समर्थन में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित की गई। जहां भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित हुए। प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने विधिवत भारत-माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ की। इस आयोजन में भोपाल के किसान और स्थानीय किसानों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की।


इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग विशेष को सोचकर, उनकी भलाई के लिए कार्य किया है।


सिंह ने कहा यदि हम किसानों की बात करें तो प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपए दिए जाते हैं। सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं।


उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी। लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE