BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 3:58 pm
BIG NEWS : मतदाता जागरूकता अभियान में जाजू कन्या महाविद्यालय की सराहनीय भूमिका- कलेक्टर दिनेश जैन, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र की नीवं मताधिकार पर ही रखी जाती है। 17 नवम्बर को जिले के प्रत्येक मतदाता मतदान करे। इस संदर्भ में श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय नीमच की छात्राओं एवं यहां के सक्रिय स्टाफ की मतदाता जागरूकता के अभियान में अति सराहनीय भूमिका रहीं है।
उक्त उद्गार नीमच जिले के कलेक्टर दिनेश जैन ने जाजू कन्या महाविद्यालय में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस महाविद्यालय की छात्राओं ने नये तहसील भवन की दीवारों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित शानदार भिति चित्र बनाकर अपनी कला को शानदार तरीके से उकेरा है। महाविद्यालय की छात्राओं ने नवरात्रि मेले में भादवामाता में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनता को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप प्लान के अन्तर्गत ही छात्राओं द्वारा निर्मित एक शानदार रील भी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है, जिसे बहुत बड़ी मात्रा में लोगो द्वारा पसन्द किया जा रहा है। 
जिला कलेक्टर दिनेश जैन, सीईओ गुरूप्रसाद एवं एसडीएम ममता खेड़े, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ट की उपस्थिति में महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्रा श्रुति पटेल ने कविता के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी छात्राओं एवं स्टाॅफ को अनिवार्य रूप से 17 नवम्बर को मतदान के त्यौहार में स्वयं एवं अपने सभी पड़ौसियों सहित भागीदारी करने हेतु न्यौता दिया। स्वीप अभियान के अन्तर्गत अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कलेक्टर ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने महाविद्यालय में आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में स्थापित पिंक बूथ का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ एन के डबकरा ने अतिथियों के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम का संचालन डाॅ बीना चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं सहित महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE