BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 4:21 pm
KHABAR : विधानसभा चुनाव- 2023 के अंतर्गत कलेक्टर ने दिए चुनाव कार्य में लगे शासकीय सेवकों को पोस्टल बेलेट एवं ईवीएम की कमिश्निंग को लेकर निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। विधानसभा चुनाव-2023 के अंतर्गत चुनाव कार्य में लगे शासकीय सेवकों को पोस्टल बैलेट एवं ईडीसी की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक की आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांग जो मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते हैं उन्हें भी पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने 04 नवंबर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस बघेल, अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।        

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान 7, 8 एवं 9 नवंबर को पोस्टल बैलेट प्रदान कर डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है। यह कार्य पूरी जिम्मेदारी से करना है और चुनाव कार्य में लगा कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिन महिला कर्मचारियों की ड्यूटी जहां की वे मतदाता है उसी विधानसभा क्षेत्र में लगी है तो उन्हें ईडीसी जारी किया जाए।      

ईवीएम की कमिश्निंग के संबंध में निर्देशित किया गया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर इसके लिए पूरी तैयारी कर ले और निश्चित संख्या में टेबल लगाकर आवश्यक कर्मचारी नियुक्त कर लें। कमिश्निंग का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया जाना है। यह कार्य व्यवस्थित रूप से हो और कमिश्निंग के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE