मन्दसौर। मंदसौर जिले के सेंट थॉमस विद्यालय मंदसौर के ट्रूप नंबर 157 के 2 एनसीसी सीएसएम पराग शर्मा, सी एस एम प्राची व्यास और हिंदुस्तान स्काउट गाइड के दो स्काउट युग श्रीवास्तव और अर्णव अग्रवाल ने (14 नवंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। चयनित कैडेट्स की उपलब्धिया सीएसएम प्राची व्यास द्वारा मंदसौर जिले में दो बार जिला स्तरीय परेड में बॉयज प्लाटून को परेड कमान करके प्रथम स्थान दिलाया, एनसीसी टीएससी कैंप के दौरान शूटिंग में अच्छा प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, साथ ही एचएमआई दार्जिलिंग एवं जिम जम्मू एंड कश्मीर, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान से स्कीइंग कोर्स, एडवेंचर कोर्स, ए ग्रेडिंग ने उत्तीर्ण किया एवं ग्रुप मुख्यालय इंदौर द्वारा बेस्ट कैरेट का अवार्ड भी प्राप्त किया।
सीएसएम पराग शर्मा -पराग शर्मा द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत ऑल इंडिया कैंप में निबंध प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता, एवं एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के द्वारा बेस्ट कैडेट का अवार्ड भी प्राप्त किया साथ ही एडवेंचर फील्ड में दार्जिलिंग जम्मू एंड कश्मीर एवं नरकंडा अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान से एडवेंचर एवं स्कीइंग कोर्स पूर्ण कर ए रीडिंग प्राप्त किया।
युग श्रीवास्तव और अर्णव अग्रवाल दोनों ही स्काउट के सबसे छोटे छात्र हैं जिन्होंने 10 वर्ष की उम्र में 12000 फीट हाइट पर चढ़ाई जवाहर पर्वतारोहण संस्थान जम्मू एंड कश्मीर में एडवेंचर कोर्स पूर्ण किया जहां पर 5 किलोमीटर की एंडोरेंस को पूरा करने पर संस्था डायरेक्टर भारतीय सेना के मेजर एम बिजॉय द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया, यह चारों कैडेट्स ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया (ट्रूप नंबर 157), स्काउट मास्टर ललित कुमार परमार सेंट थॉमस विद्यालय के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना और इसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास तकनीक और ढेर सारी जानकारी और ज्ञान है। वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों में दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशीलता होती है. वे दूसरों का दुःख देखकर दुःखी हो जाते हैं और दूसरों को सुखी देखकर प्रसन्न हो जाते हैं। बच्चों के इसी गुण के कारण हम उन्हें बचपन से ही दूसरों की मदद करने और पर्यावरण के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। बच्चों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी बहुत जरूरी है। राष्ट्रपति ने बच्चों से कहा कि अगर वे अपनी क्षमता को पहचानें और पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उन्हें पढ़ने की आदत अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक कहावत है- किताबें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. उन्होंने कहा कि अच्छी किताबें किसी के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने बच्चों को महान हस्तियों की जीवनियां पढ़ने की भी सलाह दी, जिससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी और चुनौतियों का सामना करने में भी मदद मिलेगी। मंदसौर जिले के बच्चों की उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य सिस्टर ज्योतिस, मैनेजर फादर लॉरेंस, 5 मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान, हिंदुस्तान स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य आयुक्त डॉ क्षितिज पुरोहित, राज्य सचिव गणेश शर्मा, ट्रूप कमांडर कैप्टन डॉ विजय सिंह पुरावत, केयर टेकर ऑफिसर राकेश श्रीवास्तव, जिला माउंटेनियरिंग संगठन के पदेन उपाध्यक्ष विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल, सचिन जैन, डॉक्टर राहुल सेंगर (एमडी फिजिशियन), चीफ ऑफिसर वीरेंद्र कुमार तिवारी, सूबेदार भवानी सिंह, टी ओ धीरज शुक्ला, टी ओ विक्रम शर्मा, कुलदीप सिंह चंद्रावत, आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।