BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 10:18 am
KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से गूंजा मनासा, 93वें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सनातन सत्संग मंडल, मनासा के तत्वावधान में मंगलवार को 93वें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। धोबी मोहल्ला स्थित कचोलिया तेली समाज धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम के लाभार्थी भाट भेरू मित्र मंडल रहे। आयोजन में हजारों सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लेकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा संत चेतन रामजी की प्रेरणा से मनासा में निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक अभियान के तहत 93वें मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

भजन संध्या का शुभारंभ समरथ खाटवा ने "भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, पढ़ो हनुमान चालीसा..." भजन से किया। इसके बाद उन्होंने "हनुमान जी की बहुत याद आई..." भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

अरुण झंवर ने "भेरू बारक रमा जो..." भजन के माध्यम से पाल भेरूनाथ का गुणगान किया। कमल विजयवर्गीय ने "हे रात बाबा आज थाने आनो..." एवं "ओ आ जा रे बाबा श्याम..." जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति में झूमने पर विवश कर दिया।

राजकुमार मारू ने "दीननाथ अनाथ का अजब मिला संजोग...", "बालाजी महाराज देना सहारा..." तथा "तेरे नाम का ध्यान लगता रहूं..." जैसे भजनों के माध्यम से बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

अर्पित शर्मा ने "भेरूजी नाचे रे पायल की झंकार..." भजन प्रस्तुत किया, जबकि गोपाल राठौर ने "हेलो म्हारो सुनजे रे..." लावणी के माध्यम से भगवान चारभुजा की आराधना की। ओम सोनी ने "पापियों के नाश को, अधर्म के नाश को रामजी की सेना चली..." भजन प्रस्तुत कर धर्म रक्षा का संदेश दिया।

भजन संध्या के पश्चात राजकुमार मारू के नेतृत्व में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन "अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार भगवान तुम्हारे हाथों..." भजन एवं सामूहिक आरती के साथ हुआ।

आयोजकों ने बताया कि 94वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आगामी मंगलवार को श्री रामद्वारा, मनासा में आयोजित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE