राजगढ़। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मंडराह ने विधानसभा निर्वाचन की आवश्कता के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम, मंडल, स्थानीय निकाय आदि के कार्यालय 16 नवंबर को भी आवश्यक रूप से खुले रखे जाने के निर्देश दिए हैं। यदि इस दौरान कोई कार्यालय बंद पाया जाता है तो संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख अधिकारी जिम्मेदार होंगे।