सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने राजनैतिक दलो और अभ्यर्थियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए अन्य जिलो व विधानसभा क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों को 15 नवंबर को शाम 6 बजे तक तत्काल पश्चात अपने अपने गृह निवास जिला अथवा विधानसभा क्षेत्रों में वापस जाने के आदेश दिए है। यह आदेश मतदान दिवस 17 नवंबर 2023 को 48 घंटे पहले से मतदान समाप्ति तक लागू रहेगा।