BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : चित्तौड़ में बोली प्रियंका राष्ट्र और धर्म हम सबके लिए सर्वोपरि, जनता मुद्दों से भटकाने वालों के बहकावे में ना आए, मोदी की गारंटी पर किया कटाक्ष- पहले अपने सीएम तो तलाश लो, क्या खुद सीएम बनकर करोगे गारंटी पुरी, पढ़े संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से आव्हान किया कि नेताओं की जनता के प्रति जवाबदेही तय करने का संकल्प लें और जो जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करता हो और जनहित की बात करता हो ऐसी सरकार को चुने। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भाजपा शासित राज्यों की सरकारों से तुलना करते बताया कि राजस्थान में सही अर्थों में विकास और जनहित के कार्य हुए हैं, इसलिए राजस्थान में फिर कांग्रेस सरकार को दोहराएं। भक्ति और शक्ति की वीर भूमि चित्तौड़गढ़ को नमन करते हुए उन्होंने महाराणा प्रताप और वीर वीरांगनाओं सहित सांवलिया सेठ और अन्य धर्मस्थानों का उल्लेख करते हुए मेवाड़ी में सभी से राम-राम किया और अपने भाषण की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धर्म आधारित राजनीति करने और बरगलाने वाली बातों से देश नहीं चलता है। उन्होंने कहा की धार्मिक तो हम सब हैं, और सभी धर्म अच्छाई, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हैं, राष्ट्र हम सबके लिए सर्वोपरि है। लेकिन इसके नाम पर जनता के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाकर छलावे से सत्ता में आने वाले लोगों के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने गांधी जी के ग्राम स्वराज की चर्चा करते हुए कहा जो सही अर्थों में विकास की बात करता हो, गांव गरीब किसान और बेरोजगारों के हितों की बात करता हो, उसे कांग्रेस के हाथ मजबूत करें। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर कटाक्ष करते हुए कहा की क्या मोदी राज्यों में खुद सीएम बनकर अपनी गारंटी पूरी करेंगे। जिनको खुद अपनी पार्टी के सीएम चेहरे तलाशने पड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए गहलोत के कार्यकाल की सराहना की, और उन्होंने विकास की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने के लिए फिर से कांग्रेस सरकार को दोहराने का आव्हान किया। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की 7 गारंटीयों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का वर्णन किया । उन्होंने जनता से फिर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। सभा में चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, बेगू, बड़ी सादड़ी और कपासन के कांग्रेस उम्मीदवार मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE