BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 11:09 am
BIG NEWS : राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 651 उम्मीदवार करोड़पति, अरबपति उम्मीदवारों में सिद्धि कुमारी और आंजना सहित इन 6 नेताओं का नाम, जानिये कुल कितनी है इनकी संपत्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनावों में करोड़पति नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे 1875 में से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं छह अरबपति हैं। इनमें कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया, उदयलाल आंजना, विश्वेंद्र सिंह और बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह बाजौर, ज्योति मिर्धा और सिद्धि कुमारी शामिल हैं।

उम्मीदवारों पर निगरानी रखने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनावों में कुल 1875 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों में सालाना कमाई के मामले में नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा और संगरिया से एएसपी उम्मीदवार परम नवदीप ने सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सहित सभी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया है। उनमें से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं। ​2018 के विधानसभा चुनावों में 2188 उम्मीदवारों में से 597 उम्मीदवार करोड़पति थे। 2018 में 27 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे, इस बार यह आठ फीसदी बढ़कर 35 फीसदी हो गए हैं।

निम्बाहेड़ा सीट से प्रत्याशी आंजना तीसरे नंबर पर
चूरू से कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया सबसे ज्यादा प्रोपर्टी घोषित करने वाले उम्मीदवार हैं। रफीक मंडेलिया 166 करोड़ की प्रोपर्टी घोषित कर नंबर एक पर हैं। नंबर दो पर नीमकाथाना से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह बाजौर हैं। बाजौर के पास 123 करोड़ की प्रोपर्टी है। तीसरे नबंर पर निंबाहेड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार और मंत्री उदयलाल आंजना हैं। आंजना के पास 122 करोड़ की प्रोपर्टी है। रफीक मंडेलिया और प्रेम सिंह बाजौर पर देनदारियां भी सबसे ज्यादा हैं। रफीक मंडेलिया पर 82 करोड़ और प्रेम सिंह बाजौर पर 71 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE