BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 1:50 pm
BIG NEWS : जिले में वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू हुई पहरेदारी, स्ट्रांग रूम के बाहर डंटे कांग्रेसी, कार्यकर्ता दिन-रात कर रहे हैं चौकीदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की चारों विधानसभा में वोटिंग हो गई है। जिले की मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा और गरोठ विधानसभा की एवीएम मशीनें मंदसौर के पीजी कॉलेज में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई है।

कॉलेज परिसर में पुलिस का पहरा है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी होने या मशीनें इधर-उधर होने की आशंका के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात कॉलेज के बाहर डंटे हुए हैं। एवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा होने के बाद शनिवार को कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कॉलेज कैम्प्स में गेट पर पहरेदारी करने पहुंच गए हैं। रातभर कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर बारी-बारी से पहरेदारी करते रहे। शनिवार रात कांग्रेस के सुनील बसेर, पंकज जोशी, पंकज सती दासानी और सादिक ने स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी की।

सुनील बसेर ने बताया कि चारों विधानसभा के प्रत्याशियों के यहां से दो-दो कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। दो से चार कार्यकर्ता 24 घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर नजर रखेंगे। कार्यकर्ता बारी-बारी से 8-8 घंटे का समय देंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE