BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2023, 3:51 pm
BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ मेले को लेकर आ रही कठिनाइयों पर विधायक सिसोदिया ने की कलेक्टर से चर्चा, राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में प्रतिवर्ष कार्तिक मेला लगता है लेकिन इस वर्ष चुनाव आचार संहिता के कारण मेला संचालन की अनुमति अब तक नहीं मिल पाई है, जिसके कारण मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।इसको लेकर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने दूरभाष पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से चर्चा की और व्यापारियों की कठिनाई दूर करने का आग्रह किया। सिसोदिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन से भी दूरभाष पर चर्चा की और व्यापारियों की कठिनाइयों से अवगत कराया। 
विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ का बीस  दिवसीय मेला भव्य स्वरूप में प्रतिवर्ष लगता है इस मेले में दूर-दूर से व्यापारी व्यवसाय के लिए आते हैं ,मंदसौर नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले भर और आसपास के ग्रामीण अंचल समेत समीप के राजस्थान के लोगों को भी पशुपतिनाथ मेले का इंतजार रहता  है। देवउठनी एकादशी से यह मेला प्रारंभ होता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेंला अपने भव्य स्वरूप में हो जाता है। सिसोदिया ने कहा कि देवउठनी एकादशी में अब सिर्फ दो दिन का ही समय बचा है लेकिन अब तक चुनाव आयोग से मेले की अनुमति नहीं मिलने के कारण नगर पालिका मेले की तैयारी नहीं कर पा रही है, जिसके कारण बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वह अब तक अपनी दुकान नहीं लगा पाए हैं। 
सिसोदिया ने इसको लेकर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से दूरभाष पर चर्चा की और व्यापारियों की कठिनाइयों को दूर करने का आग्रह किया ।चर्चा के दौरान कलेक्टर यादव ने अवगत कराया कि मेले के संचालन की अनुमति के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक मेले की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में एक बार पुनः राज्य निर्वाचन आयोग से पत्राचार के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम से भी मेला संचालन की अनुमति के लिए प्रयास किए गए है। सिसोदिया ने मेले की अनुमति और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन से भी दूरभाष पर चर्चा की और आग्रह किया कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में लगने वाले कार्तिक मेले को अनुमति दी गई है इस तरह मंदसौर में भी आस्था के केंद्र बिंदु भगवान पशुपतिनाथ के मेले को अनुमति दी जानी चाहिए यह जन-जन की अपेक्षा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE